फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO Varanasi: वाराणसी में विशेषज्ञों ने बनाई कार्ययोजना, डिजिटल-चिकित्सा और पर्यटन बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार

Wed, 15 Mar 2023 11:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एससीओ के पर्यटन मंत्रियों की बैठक (टीएमएम) गुरुवार व शुक्रवार (16-17 मार्च) को काशी में होगी। इससे पहले ही विशेषज्ञ कार्य समूह ने कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है। संयुक्त पर्यटन योजना को बढ़ावा देने पर जोर ज्यादा है। 
विज्ञापन
SCO Summit 2020 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के विशेषज्ञ कार्य समूह की बैठक मंगलवार को नदेसर स्थित एक होटल में शुरू हुई। इसमें पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियाें को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


एससीओ के पर्यटन मंत्रियों की बैठक (टीएमएम) गुरुवार व शुक्रवार (16-17 मार्च) को काशी में होगी। इससे पहले ही विशेषज्ञ कार्य समूह ने कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है। संयुक्त पर्यटन योजना को बढ़ावा देने पर जोर ज्यादा है। पर्यटन में सूचका, डिजिटल तकनीक को साझा करने, चिकित्सा व स्वास्थ्य पर्यटन में आपसी सहयोग बढ़ाने की रणनीति बनाई गई। सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर भी बात की गई। कहा गया कि काशी में बैठक के बाद 13 से 19 अप्रैल के बीच मुंबई में एससीओ खाद्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विश्व की 42 फीसदी आबादी व उपभोक्ता बाजार की दृष्टि से एससीओ महत्वपूर्ण संगठन है। इसमें भारत, रुस व चीन सहित आठ देश शामिल हैं। वैश्विक जीडीपी की हिस्सेदारी 25 फीसदी है। एससीओ देशों के सांस्कृतिक विरासत के 207 स्थलों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। वाराणसी को एससीओ की पहली सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें