फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को सिखाएं और सीखें

विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को सिखाएं और सीखें
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री ने शनिवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का किया निरीक्षण
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने शनिवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने संस्थान में संचालित सब्जी शोध परियोजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की सफलता तभी है, जब उनके द्वारा किए शोध और तकनीक खेतों तक पहुंचे और इसका लाभ किसानों को मिले। कहा कि सब्जियां देश के पोषण सुरक्षा की गारंटी और किसानों को लाभ देने में सक्षम हैं। इनकी उन्नत किस्मों और तकनीकी ज्ञान को वैज्ञानिक गांव में जाकर किसानों को सिखाएं और उनसे भी सीखें। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. अनंत बहादुर ने शोध गतिविधियों, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। मंत्री ने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया। संचालन डॉ. नीरज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरविंद नाथ सिंह ने किया। डॉ. एसके सिंह, डॉ. डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें