फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से हाथ जुड़े और बन गया कारवां

Mon, 15 Dec 2014 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भूपेन हजारिका के गीत ‘ओ गंगा तुम बहती हो क्यों’ के साथ जागृति फैलाने के साथ ही रविवार को एक तरफ जहां छात्रों ने अस्सी घाट की सफाई के लिए फावड़ा-कुदाल चलाया। बारिश से घाट के प्लेटफार्म और सीढि़यों पर चौतरफा कीचड़ फैलने से दिक्कतें हुईं। फिर उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


सनबीम समूह के छात्र-छात्राओं ने सुबह नौ बजे अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर गाद हटाई। गीत-संगीत के जरिए गंगा को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया।

हाथों से हाथ जुड़े तो कारवां बनते देर नहीं लगी। बारिश में गलन बढ़ने के बावजूद छात्रों ने घाट पर पसीना बहाया। मिट्टी से भगवान शिव की प्रतिमा भी बनाई। बीते माह आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घाट पर फावड़ा चलाकर स्वच्छता अभियान को गति दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें