फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की वजह से विद्यापीठ की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया है। 11 अगस्त और उसके बाद होने वाली सभी परीक्षाओं के टलने के बाद जल्द नई तिथियों का एलान किया जाएगा। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर महाविद्यालयों के परिसर में भी पानी लग गया है। कुलसचिव सुनीता पांडेय ने बताया कि वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। हालांकि एमबीबीएस की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होगी। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा को लेकर अगली तारीख आने में देरी भी हो सकती है। जब तक बाढ़ का पानी हटेगा नहीं परीक्षा कराना संभव नहीं है। ऐसे में जो परीक्षाएं टाली गई हैं उनके लिए नई तारीखों की घोषणा में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें