फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed : वाराणसी में फिर बंद हुए कक्षा आठ तक के स्कूल, चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं; जाने लें तारीख

Fri, 14 Feb 2025 09:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

School Closed in Varanasi : महाकुंभ में होने वाली भीड़ को देखते हुए डीएम के आदेश पर बीएसए ने निर्देश जारी किया है। कहा है कि शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
वाराणसी में फिर बंद हुए स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Closed in UP : नगर क्षेत्र में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में शनिवार को भी ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। 17 फरवरी से विद्यालय सामान्य रुप से संचालित होंगे। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों को 11 से 14 फरवरी तक ऑनलाइन संचालन का आदेश दिया था। जो शुक्रवार तक ही लागू था। 

विज्ञापन


अब इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है। शनिवार को भी नगर क्षेत्र सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएससी के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय ऑनलाइन चलेंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि नगर क्षेत्र के कक्षा आठ तक के 99 परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की कक्षा 15 फरवरी को भी ऑनलाइन चलेंगे। ये आदेश सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा। हालांकि इस दौरान नगर क्षेत्र विद्यालयों के कार्यालय खुलेंगे और डीबीडी, अपार आइडी सीडिंग, विद्यालयों के मरम्मत का काम होगा। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ये आदेश लागू नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे शिक्षक और विद्यार्थियों स्कूल जाना होगा। 17 फरवरी से सभी कक्षाएं भौतिक रूप से प्रारंभ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें