फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की छुट्टी, विद्यालय नहीं जा रहे शिक्षक-कर्मचारी

Mon, 02 Jan 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के कारण 03 जनवरी तक इंटर तक के स्कूल/कॉलेज बंद हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए वाराणसी जिले भर में इंटर तक के विद्यार्थियों की छुट्टी की गई है।
विज्ञापन


इसी बहाने शिक्षक-कर्मचारी भी कॉलेज नहीं जा रहे हैं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने नाराजगी जाहिर की है।
सोमवार को जारी एक आदेश में डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने प्रधानाचार्यों से छुट्टी के दिन सभी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

डीआईओएस ने अपने आदेश में कहा है कि ठंड की वजह से छुट्टियां केवल विद्यार्थिर्यों के लिए होती है। ऐसा देखा जा रहा है कि प्रधानाचार्य समेत शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय नहीं जा रहे हैं और विद्यालय बंद कर दिया जा रहा है।

इस दौरान केवल शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा बाकी सभी की उपस्थिति जरूरी है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें