फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से मंगलवार से स्कूलों में बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रयास शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भी इस बाबत अभियान चलाकर अभिभावकों के साथ ही छात्रों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों के खुलने के बाद विद्यालयों में बच्चों की कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए एक पोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन

जारी पोस्टर में बताया गया है कि दो गज की दूरी, नियमित हाथ धोना और मास्क लगाने से ही बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही 1077 नंबर जारी कर किसी भी समस्या को लेकर बातचीत कर समाधान करने की जानकारी भी पोस्टर में दी गई है। स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लगातार प्रयास जारी है। नगर के प्रमुख चौराहों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों से जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए जागरूक किया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें