फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं दर्ज करना होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षकों की प्रेरणा एप पर उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही अब विद्यालय में हुए नामांकन को भी अब प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा बीएसए को इसके दिशा निर्देश दिए गए हैं। 9 जुलाई को हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के नामांकन की प्रगति की समीक्षा की गई थी। जिसमें कुछ जनपदों को छोड़कर अन्य जनपदों में नामांकन की प्रगति खराब है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने कहा है कि कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन अब सिर्फ उपस्थिति पंजिका पर नहीं होगी। बल्कि नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर निर्धारित प्रेरणा पोर्टल पर नामांकित छात्राओं की अनिवार्य फीडिंग कराई जाए। कई बार विद्यालयों में छात्राओं के रजिस्टर पर नामांकन और वास्तविक नामांकन में अंतर पाया जाता है। जिसको देखते हुए अब वर्तमान में प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं के रजिस्ट्रेशन और उपस्थिति की स्थिति को ही वास्तविक छात्र संख्या माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें