फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेल-खेल में स्कूली बच्चों को सिखाएंगे कचरा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को खेल-खेल में कचरा प्रबंधन सिखाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार की है। स्कूल खुलने के बाद नगर निगम के विशेषज्ञ जाएंगे और शिक्षकों की मदद से बच्चों को कचरा प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि बच्चे घर जाकर अपने अभिभावकों को जागरूक करेंगे। यह अभियान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के मार्गदर्शन में चलेगा। बच्चों को आरआरआर (कम करें, पुनः उपयोग करें, पुनर्चक्रण करें) की अवधारणा समझाई जाएगी। बच्चों को ''पृथक्करण आधारित लूडो खेल'' के माध्यम से कचरा अलग करना सिखाया जाएगा। पुराने कपड़े को एकत्र कर किस प्रकार जरूरतमंदों को देना है। बच्चों को प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया जाएगा कि इन कपड़ों को शिवपुर स्थित आरआरआर केंद्र भेजकर इनका कैसे इस्तेमाल होता है। पहनने योग्य वस्त्र जरूरतमंदों को दिए जाएंगे, जबकि अनुपयोगी कपड़ों को पुनर्चक्रण इकाइयों को भेजा जाता है। आईईसी टीम ''बेसिक'' और अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान (एआईआईएलएस) को जिम्मेदारी दी गई कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं। बच्चों को कचरा प्रबंधन और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें