फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: BHU और लंका थाने के पास सड़क पर गिरा बड़ा पेड़, घंटों अटकी रहीं स्कूल की कई बसें

Fri, 26 Aug 2022 11:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर के बिड़ला छात्रावास के सामने सड़क पर पेड़ गिर गया। इस दौरान छात्रों की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटवाया। वहीं, लंका थाने के पास अक्षर धाम अपार्टमेंट के सामने बारिश के कारण नीम के पेड़ की शाखा गिर गई। 
विज्ञापन
बीच सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के दौरान शुक्रवार की सुबह लंका थाना के पास और बीएचयू में बिड़ला छात्रावास के सामने पेड़ गिरा। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन

लंका थाने के पास अक्षर धाम अपार्टमेंट के सामने बारिश के कारण नीम पेड़ की डाल गिर गई। इससे लंका-नगवा मार्ग बाधित हो गया।

पेड़ गिरने के बाद स्कूली बसें इस रूट पर ठहर गई। ट्रैफिक पुलिस और लंका पुलिस ने रूट डायवर्जन करते हुए वाहनों को निकाला। घंटे भर की मशक्कत के बाद नगर निगम की टीम ने पेड़ की डाल हटवाई। उधर, बीएचयू परिसर के बिड़ला छात्रावास के सामने सड़क पर पेड़ गिर गया। इस दौरान छात्रों की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें