फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता के जयकारे से गूंज उठा एयरपोर्ट: रजत पदक के साथ वाराणसी लौटी काशी की बेटी सुमेधा पाठक, ऐसे हुआ स्वागत

Fri, 26 Aug 2022 07:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरिया के चांगवान में चल रहे पैरा निशानेबाजी विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल में काशी की बेटी सुमेधा पाठक ने रजत पदक के साथ वाराणसी लौटीं।सुमेधा के टर्मिनल भवन से निकलते ही प्रशांशकों के द्वारा भारत माता के जयकारे लगाए गए जिससे एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
रजत पदक के साथ वाराणसी लौटीं सुमेधा पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को कोरिया के चांगवान में चल रहे पैरा निशानेबाजी विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल में काशी की बेटी सुमेधा पाठक ने रजत पदक के साथ वाराणसी लौटीं। इंडिगो दिल्ली के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर रात साढ़े नौ बजे पहुंचीं। सुमेधा पाठक जून माह में चेटियारों में आयोजित पैरा निशानेबाजी में विश्वकप मे रजत हासिल करने के बाद काशी पहुंची।

उनके आगमन पर समाज सेवी प्रवीण तिवारी की अगुवाई में सुमेधा पाठक का स्वागत करने के लिये उनके प्रसंशक एयरपोर्ट पर पहुंच गये थे। सुमेधा के टर्मिनल भवन से निकलते ही प्रशांशकों के द्वारा भारत माता के जयकारे लगाए गए जिससे एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान सुमेधा पाठक ने बताया कि मेरा अगला लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। रजत पदक जीतने का श्रेय हमारे कोच,परिवार और पिता को देती हूं। पिंडारा प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल चौबे, अवनीश पाठक,बृजेश मिश्रा,दुर्गेश सिंह,, शुभम मिश्रा, मनोज सिंह,नितिन तिवारी, धीरज पाठक, सोहन सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें