कोहरे की वजह से हादसे शुरू हो गए हैं अतरौलिया थाना क्षेत्र में सुबह से ही घने कोहरे के कारण एनएच 233 पर स्कूल बस और ट्रक में सुबह सात बजे टक्कर हो गई। वहीं बस-ट्रक की टक्कर के दौरान बस में चार छात्र सवार थे।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर अतरौलिया थाने की पुलिस पहुंची स्थानीय पुलिस की मदद से घायल बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताते चलें कि आजमगढ़ जनपद के करतारपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल की बस मंगलवार सुबह अतरौलिया केसरी सिंह चौराहा पर सुबह सात बजे छात्रों को लेकर अपने विद्यालय आजमगढ़ की ओर जा रही थी।
जैसे ही बासगांव के समीप बस पहुंची वहां पर ट्रैक्टर से साइड लेते समय आगे चल रहे ट्रक से पीछे से तेज रफ्तार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उत्तम निवासी गोसाईगंज, सक्षम (10) निवासी अयोध्या शामिल हैं।