विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे अनिल राजभर
सह-आयोजन सचिव डॉ. एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार, 21 नवंबर को शाम तीन बजे समापन समारोह होगा। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान ओवरऑल विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
जादूगर ने बताया एकाग्रता का रहस्य
स्कूली खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जादूगर ने खिलाड़ियों को एकाग्रता का रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए एकाग्रता जरूरी है। इसके बिना सफलता प्राप्त करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि यदि मन ध्यान केंद्रित नहीं करेगा तो सफलता मिलना कठिन होगा।