फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है छात्रवृत्ति

Thu, 18 Feb 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीएचयू बीएससी के तृतीय वर्ष के छात्र सौरभ कुमार को छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन

 स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित परीक्षा में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सौरभ कुमार ने ये छात्रवृत्ति हासिल की है।
बुधवार को विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग के हेड प्रो. आरएस तिवारी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 10 हजार का चेक सौरभ कुमार को दिया।
इस मौके पर प्रो. तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिलने वाली छोटी से छोटी स्कॉलरशिप भी विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का काम करती है।
विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है आगे और बेहतर करने का और ना सिर्फ उस विद्यार्थी को प्रोत्साहन मिलता है जिसे छात्रवृत्ति मिल रही हो बल्कि उसके सहपाठी, दोस्तों और जूनियर को प्रेरणा मिलती है।
अमर उजाला की ये पहल काफी सराहनीय है, अच्छा प्रयास है। वहीं सौरभ कुमार का कहना है कि मेरे लिए ये स्कॉलरशिप काफी मायने रखता है। इस पैसे से मैं एमएससी का फार्म भरूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सौरभ के पिता राजेश कुमार और मां मधुरानी ने भी अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास को काफी सराहा। उनका परिवार चांदपुर के विवेक विहार कालोनी में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें