फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 9 देशों, 14 राज्यों के विद्वान करेंगे श्रीरामकथा के महात्म्य पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
तारक सेवा संस्था, अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या और वृंदावन शोध संस्थान की ओर से काशी में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। भारतीय अस्मिता की संजीवनी श्रीरामकथा विषय पर 13 दिसंबर को स्वस्तिक सिटी सेंटर रथयात्रा में नौ देशों और 14 राज्यों के विद्वानों का व्याख्यान होगा। इस दौरान दो विद्वानों का सम्मान होगा।
विज्ञापन

तारक सेवा संस्था के सचिव श्रीपति दीक्षित ने बुधवार को पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों को ये जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक दो सत्र में संगोष्ठी होगी। उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु करेंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बल्देव भाई शर्मा करेंगे। श्रीपति दीक्षित ने बताया कि अंतिम सत्र ऑनलाइन होगा। इसके मुख्य अतिथि आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्र होंगे। इसके अलावा अमेरिका, म्यांमार, चीन, लंदन, श्रीलंका, नेपाल, मलेशिया आदि देशों से भी वक्ता जुड़ेंगे। बताया कि इस कार्यक्रम के जरिये श्रीरामकथा से भारतीय अस्मिता, संस्कृति और जीवन मूल्यों का पुन: परिचय कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें