फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्री पीएचडी की परीक्षाओं और पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। पीएचडी कोर्स वर्क में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। राजनीति विज्ञान विभाग में 11 अगस्त से पीएचडी की कक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि कोर्स वर्क के लिए छह महीने की छुट्टी लेकर विद्यापीठ में आए। साथ ही एक अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। वहीं अर्थशास्त्र विभाग में प्री पीएचडी की परीक्षा 19 से 23 अगस्त तक होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। सांख्यिकी विभाग में प्री पीएचडी की परीक्षा 12 और 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें