फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: औद्योगिक प्रदर्शनी में हैंडमेड ज्वेलरी की बिखरी चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का समापन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। औद्योगिक आस्थान चांदपुर के डीआईसी ब्लॉक परिसर में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रदर्शनी में हैंडमेड ज्वेलरी से लेकर औद्योगिक इकाइयों के संचालन में उपयोग होने वाली मशीनरी और वाराणसी में तैयार उत्पादों ने ध्यान खींचा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह रहे। अतिथियों ने सभी स्टाॅल के उत्पादों को देखा। इंदिरा शर्मा के हैंडमेड ज्वेलरी की फिनिशिंग बेहतर होने पर तारीफ की। हिमांशु शेखर कस्टोडियन ने एसी रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, सीएनसी आदि कोर्स के बारे में जानकारी दी। एमएसएमई विकास कार्यालय के सेवानिवृत्त आईबी सिंह, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक वीरेंद्र लाल, तारक नाथ गुप्ता, नफीस अहमद खान, शंकर राम आदि का सम्मान किया गया। प्रदर्शनी में एमएसएमई के सहायक निदेशक एलबीएस यादव, सहायक निदेशक आरके बरनवाल, वीके राणा, भानू प्रकाश, अंकुश वर्मा, दिव्या तिवारी, नीरज पारीक, अनुपम देवा आदि रहे। धन्यवाद शाखा कार्यालय सहायक निदेशक राजेश चौधरी ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें