फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: बाबा विश्वनाथ की आरती के टिकट फुल, भजन गाकर सुलाते हैं काशीवासी; डेढ़ करोड़ से अधिक भक्त आएंगे

Mon, 07 Jul 2025 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath: काशी नगरी में सावन महीने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा का पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस बार डेढ़ करोड़ भक्तों के आने का अनुमान है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन मास में बाबा विश्वनाथ की होने वाली सभी आरती के टिकट ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। बाबा विश्वनाथ की पांच आरती होती है, जिसमें चार के लिए टिकट बुक होता है। जबकि रात में शयन आरती खुद काशीवासी करते हैं। इसमें कोई टिकट नहीं लगता है।

विज्ञापन


सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। नौ अगस्त तक सावन मास में प्रदेश सरकार ने प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंदिर प्रशासन ने आरती में शामिल होने के लिए भक्तों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी है। 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाते हुए सावन में प्रतिदिन होने वाली सभी आरती के टिकट बुकिंग के स्लॉट फुल हो चुके हैं। मंगला आरती, भोग आरती, सप्तऋषि आरती, शृंगार/भोग आरती के टिकट बुक होते हैं। 
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की विशेष बात यह है कि बाबा के शयन आरती की बुकिंग कभी नहीं होती। यह आरती विशेष रूप से काशी के स्थानीय निवासी करते हैं। परंपरा के अनुसार, रात को शयन आरती के समय काशी वासी बाबा को भजन गाकर खुद शयन कराते हैं।

विज्ञापन

सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश
बीते दिनों काशी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में प्रशासन को निर्देश दिए थे कि सावन में श्रद्धालुओं को सुरक्षा, सुविधा, सफाई और उचित संसाधन उपलब्ध कराएं। किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें