फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम, अलर्ट पर रहेगा मंडलीय अस्पताल

Fri, 31 Jul 2026 12:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सावन में काशी आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों पर स्वास्थ्य टीम को लगाया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा तुरंत मिलेगी।  
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की मदद करते मेडिकल स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही मार्कंडेय महादेव, शूल टंकेश्वर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टीम रहेगी। सावन भर मंडलीय अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। उधर, आयुर्वेदिक अधिकारी ने भी स्वास्थ्य टीम को जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार का कहना है कि विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों पर स्वास्थ्य टीम को लगाया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा तुरंत मिलेगी। मंदिर के बाहर एंबुलेंस भी खड़ी रहेगी। 

जरूरत पड़ने पर मरीज का मंडलीय अस्पताल में बेहतर इलाज कराया जाएगा। यहां इमरजेंसी में बेड रिजर्व कराए जाने के साथ ही जांच, इलाज की पूरी व्यवस्था रहेगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को दवाओं के साथ तैनात किया गया है।
विज्ञापन

 
इस जगह पर रहेगी स्वास्थ्य टीम

  • नंदू फारिया गली : 3 अगस्त
  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर : 10, 17, 24, 25 और 28 अगस्त 
  • रामेश्वर भवन : 11 अगस्त
  • गंगा द्वार : 12 अगस्त
  • भैरव घाट : 25 और 28 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें