फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: काशी में DM ने मार्कंडेय महादेव मंदिर, कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण; बोले- तैयार रहें कर्मचारी

Sun, 29 Jun 2025 05:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sawan 2025: काशी में सावन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर भी नियमित रूप से सफाई होती रहे।
विज्ञापन
मार्कंडेय महादेव मंदिर का अफसरों ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने शनिवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर और कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शन पूजन की व्यवस्थाएं देखी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र, लगने वाले मेला क्षेत्र और घाट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा और मंदिर के मुख्य पुजारी से बातचीत कर आवश्यक व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली। उन्होंने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गेस्ट हाउस कक्ष में बैठकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई और विचार-विमर्श किया गया। मार्कंडेश्वर मंदिर के आसपास की क्षेत्रों की शिफ्टवार साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ को सफाई कार्मिकों और सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

गंगा घाट पर देखी सुरक्षा व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर और गेट के बाहर महिला पुलिस कर्मियों और मंदिर प्रबंधन समिति को अपने वाॅलंटियर की तैनाती के निर्देश दिए। मंदिर के बाहर जिगजैग बैरिकेटिंग और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के मद्देनजर निर्माणाधीन सड़क और अन्य खराब मार्गों पर जीएसबी (ग्रेन्यूलर सब बेस) गिराकर समतलीकरण कार्य कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। घाट पर डीप वाॅटर बैरिकेटिंग, जेटी लगवाने, चेंजिंग रूम, पीने के पानी टैंकर की व्यवस्था और मोबाइल टॉयलेट सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाने और पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा घाट जल पुलिस चौकी स्थापित करने और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के जूते और चप्पल की सुरक्षा के लिए क्लॉक रूम/लॉकर रूम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों ने मार्कंडेय महादेव के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें