फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: चार जुलाई से सावन शुरू, शहर की टूटी सड़कें लेंगी शिवभक्तों की परीक्षा, जिम्मेदार बेखबर

Fri, 23 Jun 2023 10:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी-20 की वजह से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शहर की सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। दावा किया गया था कि किसी भी सड़क पर गड्ढे दिखने पर उसे तुरंत दुरुस्त करा दिया जाएगा। लेकिन, अमर उजाला की पड़ताल में कई सड़कों पर गड्ढे दिखे। चेतगंज से नई सड़क और गोदौलिया मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
चेतगंज बेनिया मार्ग पर सड़क खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन चार जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार भी बाबा विश्वनाथ सहित प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने बड़ी संख्या में शिवभक्त आएंगे। हालांकि, बाबा दर्शन से पहले टूटी सड़कें भक्तों की परीक्षा लेंगी। नंगे पांव कांवर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी होगी। समय रहते इस तरफ ध्यान दिया जाए तो दो माह तक चलने वाले सावन में भक्तों को काफी राहत होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बोले दिनेश लाल यादव 'निरहुआ': 'अब चाचा आवैं चाहे चाची..नाहीं पड़ी कौनो फरक', खूब हो रही चर्चा

जी-20 की वजह से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शहर की सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। दावा किया गया था कि किसी भी सड़क पर गड्ढे दिखने पर उसे तुरंत दुरुस्त करा दिया जाएगा। लेकिन, अमर उजाला की पड़ताल में कई सड़कों पर गड्ढे दिखे। चेतगंज से नई सड़क और गोदौलिया मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क दिखाई पड़ी। ऊपर से सीवर के काम और अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी हो रही है। जबकि इसी मार्ग से सावन में शिवभक्त जलाभिषेक करने जाते हैं। प्रयागराज से कैंट की तरफ आने वाले रास्ते की भी स्थिति है। यहां सिक्सलेन का काम चला रहा है। कई जगहों पर गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है। चांदपुर से मंडुवाडीह, नगवां रोड, रविंद्रपुरी मार्ग पर भी सड़क पर गड्ढे दिख रहे हैं।

 

विज्ञापन

चेतगंज बेनिया मार्ग पर सड़क खराब - फोटो : अमर उजाला
जिले की खराब सड़कें

वाराणसी भदोरिया मार्ग पर चांदपुर से परमपुर रिंग रोड तक फोरलेन का काम चल रहा है। सड़क पर गिट्टियां पड़ी हैं।

वाराणसी से आजमगढ़ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति पांडेयपुर से रिंग रोड तक खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैंं।

रोहनिया मोहनसराय से शहर में प्रवेश के लिए सड़क कुछ जगह खराब है। यहां सड़क चौड़ी हो रही है। कांवरियों को परेशानी होगी।

कैथी गांव से एनएच तक कई सड़कों पर गड्ढ़े हैं, इससे माकर्डेंय महादेव के भक्तों को दिक्कत होगी।
 
शहर में लोक निर्माण विभाग की सभी सड़कें सही हैं। कुछ निर्माणाधीन हैं, उस पर गड्ढे हो सकते हैं। सावन से पहले पैचिंग कराकर इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। - केके सिंह, अधिशासी अभियंंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें