आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रहे योनेक्स सनराइज अप स्टेट सब जूनियर अंडर 13 बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि एडीएम आजाद भगत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार का वितरण किया।
बालक एकल के फाइनल में अयोध्या के दिव्यांश सिंह ने झांसी के प्रखर जैन को 21-14 से,बालक युगल के फाइनल में दिव्यांश सिंह अयोध्या व अतीक अहमद अलीगढ़ की जोड़ी ने प्रखर जैन झांसी व शिवेश गुप्ता प्रयागराज की जोड़ी को 21-17, 21-15 से पराजित कर दोहरा खिताब हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में नोएडा की अग्रिमा सिंह ने आगरा की संघमित्रा गौतम को एक तरफा मुकाबले में 21-9, 21-10 से पराजित किया। युगल में आजमगढ़ की सौम्या सिंह के साथ खेलते हुए आरल द्विवेदी कानपुर व अर्शी अब्बास आगरा की जोड़ी को 21-18, 21-10 से पराजित कर बालिका वर्ग में दोहरा खिताब हासिल कियाl इस मौके पर डॉ नितिन सिंह, डा डीपी राय, डा पीयूष कुमार सिंह, रमाकांत वर्मा, नीरज अग्रवाल, प्रवीण राय, पुनीत राय, अजेंद्र राय, डा शहाबुद्दीन, डीआर जफर, उमेश सिंह, अंकित कश्यप आदि मौजूद रहे।