फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा आसाराम का बेटा

Fri, 20 Jan 2017 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
narayan sai - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत की दो बहनों से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण सांई शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। न्यायालय से जमानत नहीं मिली तो जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा नारायण सांई के गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से भी चुनाव लड़ने की संभावना है। यह जानकारी ओजस्वी पार्टी के प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र सिंह और प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दी। 
कैंटोेनमेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि पार्टी पंजाब के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इनमें बनारस की पांच सीटें भी शामिल हैं। इसी के साथ 19 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। उनकी ओजस्वी पार्टी को उत्तर प्रदेश में चुनाव चिह्न टेंट और पंजाब में बांसुरी का निशान मिला है।
विज्ञापन

पार्टी के संस्थापक नारायण सांई के शिवपुर में तकरीबन 15 हजार समर्थक-अनुयायी हैं। वोटर पार्टी इंटरनेशनल और अखंड राष्ट्रवादी पार्टी से गठबंधन की बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन

नारायण साई ओजस्वी पार्टी का है संस्‍थापक

narayan sai - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि देश की राजनीति में अध्यात्म का दखल बढ़ाने के लिए ओजस्वी पार्टी का गठन हुआ है। 
आसाराम बापू और उनके बेटे नारायण सांई के खिलाफ सूरत की दो बहनों ने जहांगीरपुरा पुलिस चौकी में रेप का मामला दर्ज कराया था। सूरत पुलिस ने छह अक्तूबर को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। फिलहाल पिता-पुत्र दोनों जेल में हैं। मामला अदालत में विचाराधीन है।
नारायण सांई 2013 में ओजस्वी पार्टी की स्थापना कर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद चुनाव लड़ना संभव नहीं हुआ। गुजरात पुलिस के अनुमान के अनुसार नारायण सांई के पास 5000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें