शुद्धीपुर शिवपुर निवासी पूजा प्रजापति के खेल से बुंदेलखंड अभियंत्रण और प्रौद्योगिकी संस्थान झांसी की वॉलीबॉल टीम ने प्रादेशिक प्रतियोगिता में रजत पदक दिलाया। पदक जीतकर लौटीं पूजा प्रजापति का स्वागत रविवार को ग्रामीणों ने किया। बीटेक प्रथम वर्ष की की छात्रा पूजा प्रजापति ने बताया कि वह पहले भी प्रादेशिक मुकाबले में खेल चुकी हैं।