फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सर्व वैश्य समाज ने केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में लगाया वाटर कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व वैश्य समाज समिति ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय बीएवयू में वाटर कूलर लगाया गया। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के संरक्षकत्व में समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में विद्यालय में विद्यार्थियों को इस वाटर कूलर से शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि जल के बिना मानव जीवन का अस्तित्व मिट जाएगा। हमें जल को बचाने के साथ ही शुद्ध पेयजल जरूरी है। इस वाटर कूलर का विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा। प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने संस्था के इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर उमाशंकर अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, श्याम सुंदर प्रसाद, श्याम सुंदर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजेंद्र मोहन शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें