एकेडमिक रोजर्स पर्सन्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में डायट सारनाथ जनपद वाराणसी एआरपी कार्
- फोटो : Archive
एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में डायट सारनाथ में कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को हुआ। चुनाव अधिकारी दिवाकर सिंह काकन की देखरेख में हुए चुनाव में नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री शशि प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष मनीषा प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश यादव चुने गए। मीडिया प्रभारी पद पर रश्मि त्रिपाठी, संगठन मंत्री अरविंद कुमार दीक्षित, संयुक्त मंत्री पद पर अखिलेश यादव निर्वाचित हुए। वक्ताओं ने कहा कि एआरपी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने, शिक्षकों के शैक्षिक सहयोग व प्रशिक्षण, नवाचारों के प्रसार, मिशन प्रेरणा और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।