गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
बनारस घराने के सरोद वादक पंडित विकास महाराज ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित विकास महाराज ने धुन गंगा से किया।
इसके बाद बनारसी ठुमरी, दादरा एवं प्राचीन रागों की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने पंडित विकास महाराज को बनारस के ऐतिहासिक संगीत परंपरा को जीवंत रखने के लिए बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वागत कार्यक्रम में मिस्र के राष्ट्रपति से जैसे ही कहा कि मेरे काशी के कलाकार आये हैं, इस पर विकास महाराज और उनके पुत्र प्रभाष महाराज, अभिषेक महाराज ने हर हर महादेव के उदघोष से सभी का स्वागत किया।