सारनाथ स्थित चौखंडी स्तूप को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क और सैनिटाइजेशन के बाद ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार की शाम तक 21 पर्यटकों ने चौखंडी स्तूप का भ्रमण किया था।
सोमवार को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार चौखंडी स्तूप परिसर को खोल दिया गया। स्तूप के एक तिहाई भाग को बैरिकेडिंग कर प्रवेश निषेध किया गया है। थर्मल स्कैनिंग और मास्क पहनने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार पुरातात्विक उत्खनन परिसर की तरह ही चौखंडी स्तूप में प्रवेश के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा एएसआई के वेबसाइट और पेटीएम द्वारा ई टिकट जारी किया जा रहा है।