फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। पुरातात्विक खंडहर परिसर में शुरू लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए पर्यटकों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। 30 नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के सारनाथ भ्रमण व लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम के बाद यह लागू होगा। एक दिसंबर से पर्यटकों को प्रति टिकट 200 रुपये और विदेशी पर्यटक को 250 रुपये टिकट दर से भुगतान करना पड़ेगा, जबकि 5 साल के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होगा।
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारियों के अनुसार शो देखने के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए टिकट लगाया गया है। पर्यटन सूचना केंद्र के बूथ से लाइट एंड साउंड शो का टिकट सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगा। पर्यटकों को शो में प्रवेश शाम 6 बजे से 7 बजे तक दिया जाएगा। वहीं शो का संचालन शाम 7 से 7.30 बजे तक चलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारनाथ में 7 करोड़ 88 लाख की लागत से लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण 9 नवंबर को वर्चुअल किया था। इसके बाद पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने विधिवत लाइट एंड साउंड का उद्घाटन करते हुए पर्यटकों के हवाले कर दिया था। एक दिन में 50 पर्यटकों को शो में प्रवेश की अनुमति मिलती है। अब एक दिसंबर से पर्यटकों की संख्या 100 हो जाएगी। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की वजह से टिकट लगाया जा रहा है। एक दिसंबर से यह दरें प्रभावी हो जाएंगी।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए कलतक बंद रहेगा पुरातात्विक खंडहर परिसर
सारनाथ। प्रधानमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आम पर्यटकों के लिए शनिवार से ही पुरातात्विक खंडहर परिसर व पुरातात्विक संग्रहालय को बंद कर दिया गया है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ नीरज सिन्हा ने बताया कि आम पर्यटकों के लिए पुरातत्व खंडहर परिषद व संग्रहालय एक दिसंबर को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें