रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी और उनकी मां के लिए रामनगर में सोने की तार से बुनी हुई साड़ी तैयार हो रही है। चार माह पूर्व रिलायंस स्वदेश से मिले आर्डर के तहत रियल जरी और टेस्टेड जरी की साड़ी को तैयार करने में दो से तीन कारीगर लगे हुए हैं। नीता अंबानी खुद रात में बुनकर के हैंडलूम पहुंच गई, जहां उन्होंने साड़ी पर हुई महीन कारीगरी को करीब से देखा।
विज्ञापन
बेटे अंनत, बहू राधिका की शादी की तैयारियों में जुटी नीता अंबानी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में कार्ड अर्पित करने के बाद रात में रामनगर के साहित्यनाका स्थित बुनकर विजय मौर्य के यहां हैंडलूम पर तैयार हो रही साड़ी को देखने पहुंच गई। साड़ी में लगने वाली मेटेरियल्स के बारे में कारीगर से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि रिलायंस स्वदेश फाउंडेशन के जरिये बनारसी बुनकरी को ग्लोबल बनाया जाएगा। बेटे अंनत, बहू राधिका की शादी की तैयारियों में जुटी नीता अंबानी ने साहित्यनाका स्थित बुनकर विजय मौर्य के यहां हैंडलूम पर तैयार हो रही साड़ी को देखने पहुंच गईं। साड़ी में लगने वाले मेटेरियल्स के बारे में कारीगर से जानकारी ली।
विज्ञापन
बुनकर विजय मौर्य के बेटे पांचवीं पीढ़ी के अनिकेत ने बताया कि सोने की तार वाली साड़ी तैयार हो रही है। इसे रियल जरी और टेस्टेड जरी बोलते हैं। बेटे अनंत अंबानी और राधिका की शादी में यह साड़ी नीता अंबानी और उनकी मां पहनेंगी। इस साड़ी को लुक आउट करने पर रोक है।
नौ मीटर का तैयार हो रहा है थान
बंगलूरू से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर लौटे अनिकेत ने बताया कि अंबानी परिवार के लिए नौ मीटर का थान भी तैयार किया जा रहा है। इसमें भी जरी का उपयोग है। मार्च महीने में मुंबई में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 के फाइनल में नीता अंबानी ने बनारसी जंगला साड़ी पहनी थीं। इस साड़ी की दुनिया भर में तारीफ हुई। इस साड़ी को रामनगर के बुनकर नेशनल अवार्डी कमालुद्दीन ने तैयार किया था।
इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी ने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा कि आज मैं अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार आई। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के चरणों में अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड अर्पित कर उनके लिए सुख-सौभाग्य, सुखद दांपत्य जीवन उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोमवार की शाम नीता अंबानी श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं। बाबा विश्वनाथ के मंदिर में प्रवेश से पहले उन्होंने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में दो शादी के कार्ड अर्पित किए।
एक कार्ड मुकेश अंबानी की ओर से और दूसरा कार्ड राधिका मर्चेंट की ओर से अर्पित किया। नीता अंबानी विशेष विमान से सोमवार की शाम 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंची। रात लगभग 12 बजे एयरपोर्ट वापस पहुंची और मुंबई लौट गईं।
कहा... शादी के बाद फिर आएंगे काशी का हुआ विकास
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से निकलने के बाद नीता अंबानी ने कहा कि बेटे की शादी के बाद फिर आएंगे। दस साल में काशी का विकास हुआ है। उम्मीद है कि नीता अंबानी बेटे और बहू के लिए बनारसी परिधानों की खरीददारी करेंगी। नीता अंबानी दशाश्वमेध घाट की अंगा आरती में शामिल हुई। गंगा आरती देख वह भावविभोर नजर आईं। 20 मिनट तक गंगा आरती देखने के दौरान नीता अंबानी दोनों हाथ जोड़े, आंखें बंद कर आरती के मंत्रों को सुन रही थीं।