उन नंबरों को ट्रेस कराया जा रहा है। जिस व्यक्ति के नाम से लिया गया सिम महमूद उपयोग कर रहे थे, उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं, पुलिस की दो टीमें बीएचयू परिसर में भी छानबीन की। सिटी कमांड सेंटर से पुलिस अन्य कैमरों को भी खंगाल रही है।
डीसीपी काशी आरएस गौतम ने कहा कि साड़ी कारोबारी की बरामदगी को लेकर पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। भेलूपुर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन कर रही है। कुछ ठोस साक्ष्य हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।