फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: साड़ी कारोबारी के अपहरण की आशंका, बेटा बोला- 8 लाख रुपये के लिए दो बार आया फोन

Sun, 15 Jan 2023 12:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भेलूपुर निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम शनिवार अपराह्न तीन बजे घर से निकले लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। अपहरण की आशंका में कारोबारी के पुत्र ने  भेलूपुर थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम को अगवा करने की आशंका परिजनों ने व्यक्त की है। कारोबारी के पुत्र फैजान ने शनिवार की रात भेलूपुर थाने में तहरीर दी। मोबाइल कॉल को पुलिस ने ट्रेस कराया तो आखिरी लोकेशन फूलपुर में मिला। मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। सूचना मिलने पर डीसीपी काशी आरएस गौतम भी थाने पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


भेलूपुर के गौरी गंज निवासी महमूद आलम की अपने ही घर में साड़ी की गद्दी है और शहर भर में आर्डर की मांग पर साड़ी की सप्लाई करते हैं। बड़े पुत्र फैजान के अनुसार अपराह्न तीन बजे पिता महमूद आलम स्कूटी लेकर घर से यह कहते हुए निकले की पतंग खरीदकर आते हैं। इस बीच शाम सवा छह बजे पिता महमूद आलम के मोबाइल नंबर से फोन आया।

साड़ी कारोबारी से दोपहर में मिलने आई थी युवती

वह काफी परेशान लग रहे थे और फोन पर उन्होंने कहा कि मुझे पैसे की जरूरत है, आठ लाख रुपये का इंतजाम करो। अभी कुछ सवाल करता कि फोन कट गया। दोबारा फोन मिलाने पर नंबर बंद जाने लगा। कुछ मिनट बाद ही पिता का दोबारा फोन आया कि तत्काल आठ लाख रुपये का इंतजाम करो और फिर फोन कट हो गया।

साड़ी कारोबारी महमूद आलम - फोटो : अमर उजाला
वापस फोन मिलाने पर उनका नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। फैजान के अनुसार आशंका है कि पिता को किसी ने अगवा कर लिया है। फिरौती के रूप में आठ लाख रुपये की मांग की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजन बेचैन हैं। उधर, इस घटना की सूचना पर रामनगर, लंका, लक्सा थाने की पुलिस भी भेलूपुर में बुला ली गई। सभी थाना प्रभारी भी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। 

पुलिस की पूछताछ के दौरान बेटे फैजान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय एक युवती घर के बाहर आई थी। पिता से मुलाकात की और फिर चली गई। पिता से पूछा गया तो उन्होंने कुछ बताया नहीं और बात को टाल दी। 

 अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन  राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है। कारोबारी के मोबाइल नंबर को ट्रेस कराया जा रहा है। सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और भेलूपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना से सकते में हैं साड़ी कारोबारी

साड़ी कारोबारी महमूद आलम के अचानक इस तरह से गायब और मोबाइल पर आठ लाख रुपये की मांग की घटना से अन्य कारोबारियों में भी हलचल तेज हो गई। क्षेत्र के कुछ साड़ी कारोबारियों ने बताया कि महमूद आलम का कारोबार पहले बहुत अच्छा चलता था। कोरोना के बाद से कारोबार बेपटरी हुआ है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है अपहरण की घटनाएं

17 अगस्त 2022 को सोयेपुर शंकरपुरम कालोनी के रहने वाले दया शंकर सिंह यादव के पुत्र देवांश सिंह का अपहरण कर लिया गया था। हालांकि इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए देवांश को बरामद किया था।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें