फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी दिवस पर लगेगा सरस मेला और विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी दिवस पर जिला स्तरीय सरस मेले का आयोजन एनआरएलएम की ओर से नमो घाट पर किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल डीसी एनआरएलएम पवन कुमार सिंह ने बताया कि 24 से 26 जनवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में 26 स्टाॅल लगाए जाएंगे। साथ में 25 और 26 जनवरी को वृहद श्रेणी में विभिन्न स्वयं सहायता समूह के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से सिल्क साड़ी, ग्रोसरी, दोना पत्तल, स्टेशनरी, अगरबत्ती, अचार मुरब्बा, जूट बैग आदि शामिल हैं। इसमें माध्यमिक शिक्षा के बच्चों की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें