फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में कुलपति ने जानी मूर्तिकला की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में राज्य ललित कला अकादमी की ओर से चल रहे अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी बृहस्पतिवार को पहुंचे। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद अहमदाबाद, गुजरात के धर्माचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास भी रहे। इस दौरान कुलपति ने शिविर में आए कलाकारों से मूर्तिकला में पत्थर से आकार देने, कलाकृतियों के डिजाइन से जुड़ी बारीकियों पर चर्चा की। मूर्तिकला शिविर मे स्वामी अखिलेश्वर दास ने कलाकारों को धर्म, साधना, उपासना और वेद-पुराण में जो बातें कहीं गई हैं उसे भी साकार करने के सुझाव दिए। उन्होंने कलाकारों के अभिव्यक्ति पर बात की और कहा कि सनातन धर्म में कला की बात की गई है जो कहीं ना कहीं आप लोगों के अभिव्यक्ति से मेल खाती है। कार्यक्रम में ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रो. अमित सिंह, अमरेश सिंह, डॉ. सतीश कुशवाहा, शिविर संयोजक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राव, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें