फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के भय से सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग हुई बंद 

Sat, 21 Mar 2020 11:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर बैठकर मस्ती करतीं सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के खरौझा गांव में चल रही अभिनेत्री सारा अली खान, तेलगू फिल्म स्टार धनुष और बॉलीवुड के हिटमैन अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के भय से बंद कर दी गई है। इससे शूटिंग देखने वाले सिने प्रेमियों में निराशा है। मूवी की शूटिंग छह मार्च से गांव के बंगले में चल रही थी।

विज्ञापन

 

वाराणसी में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग पूरे मार्च तक चलनी थी मगर कोरोना के भय से फिल्म यूनिट को शूटिंग 20 मार्च को ही बंद करनी पड़ी। शूटिंग बंद होने के बाद सारा ने गांव में साइकिल चलाने व ट्रैक्टर पर घूमने के साथ खेतों-खलिहानों में खूब मस्ती की।

वाराणसी में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
गांव के बच्चे व बड़े भी उन्हें देखने के लिए ललायित रहे और आसपास दौड़ते रहे। शूटिंग के दौरान बंगले से लेकर गांव की गलियों तक बॉलीवुड नायिका सारा अली खान और तेलगू फिल्म स्टार धनुष ने कई शॉट दिए।

वाराणसी में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग बंद होने के बाद सारा ने गांव की गलियों में साइकिल चलाई। साथ ही ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर गॉव के माहौल का भरपूर लुफ्त उठाया और आसपास के खेतों व खलिहान में बेफिक्र होकर घूमा-टहला।
विज्ञापन

वाराणसी में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
जाते-जाते उन्होंने हाथ हिलाकर ग्रामीणों का अभिवादन कर दिल जीत लिया। यही वजह रही कि शूटिंग बंद होने से दर्शकों में काफी निराशा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें