परिजनों के अनुसार, सराफ के गले के पास धारदार हथियार से चोट के निशान है। उसके पास मौजूद आभूषण से भरा बैग भी गायब है। उन्होंने लूट और हत्या की आशंका जताई है। वहीं बक्शा एसओ अजय कुमार सिंह के मुताबिक रात में सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली थी।
सुबह भी भाई गणेश सेठ ने यही तहरीर दी, जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में पसली की हड्डी टूटी मिली है। कई अन्य भीतरी चोट हैं। परिस्थितियों के अनुसार घटना हादसा ही है। लूट की बात सामने नहीं आयी है। अगर परिजन अब हत्या की तहरीर देते हैं तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।