वाराणसी। सुंदरपुर स्थित संतुष्टि नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय गर्ग के खिलाफ बृहस्पतिवार को लंका थाने में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक की तहरीर के आधार पर की गई है। मामला बुधवार को एक छात्रा की तबीयत खराब होने और फिर कॉलेज में हुए हंगामे से जुड़ा है।
संतुष्टि नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को एक छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद प्रबंधन पर जबरदस्ती काम कराने सहित अन्य आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि छात्राओं के आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वैश्विक आपदा के इस संवेदनशील समय में संतुष्टि नर्सिंग कॉलेज में ऐसी स्थिति पैदा हुई कि सब कुछ छोड़ कर पुलिस को वहां जाना पड़ा। साथ ही, दंड प्रक्त्रिस्या संहिता की धारा 144 का उल्लंघन हुआ। इसलिए डॉ. संजय गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। सामने आए साक्ष्य के आधार ओर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।