तुलसी घाट स्थित अखाड़े में गदा फेरते सेंटी। अमर उजाला
- फोटो : Archive
भारतीय शैली से दुनिया को रूबरू करा रहे स्पेनिश मेस खिलाड़ी सेंटियागो ने शनिवार सुबह तुलसी घाट स्थित अखाड़ा स्वामीनाथ में जोड़ी गदा फेरी। सातवीं बार काशी पहुंचे सेंटियागो ने पारंपरिक जोड़ी गदा फेरने को सेहत के लिए अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि जिम से अच्छी शारीरिक बनावट जोड़ी गदा और अखाड़े के अभ्यास से बनती है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की मिट्टी औषधीय गुणों वाली होती है। इस दौरान स्पेनिश मेस और भारतीय गदा के कोच सेंटियागो ने दंगल के दांव भी आजमाए।