सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजयी संत अतुलंनाद रेजिडेंशियल एकेडमी की खिला
वाराणसी। संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी ने लगातार पांचवीं बार सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स अंडर-17 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम ने फाइनल मुकाबले में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, प्रयागराज को 74-38 से हराया। यह प्रतियोगिता संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, प्रयागराज में आयोजित की गई थी। इस जीत के साथ संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी की टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। प्रधानाचार्य अविनाश पांडेय और विद्यालय की निदेशिका दिव्या सिंह ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजयी संत अतुलंनाद रेजिडेंशियल एकेडमी की खिला