वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में एमए मास कम्युनिकेशन में सर्वोच्च अंक पाने वाले संस्कार श्रीवास्तव को रविवार को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिला है।
जौनपुर जिले में स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में एमए मास कम्युनिकेशन में सर्वोच्च अंक पाने वाले संस्कार श्रीवास्तव को रविवार को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिला है। यह पदक कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदान किया।
विज्ञापन
संस्कार को जब पदक प्रदान किया गया, उस वक्त उनकी दादी भी मंच पर मौजूद थीं। दादी का जिक्र करते हुए कुलाधिपति आनंदीबेन ने कहा कि उन्होंने आज तक विश्वविद्यालय नहीं देखा। हमारी कोशिश यही है कि ऐसे लोगों को विश्वविद्यालय में बुलाया जाए।