फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमृत’ से बनारस के सात पार्कों को मिलेगी संजीवनी

Thu, 15 Jun 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi park - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के बदहाल हो चुके पार्कों को अमृत योजना से संजीवनी दी जाएगी। नगर निगम ने ऐसे सात पार्क चिह्नित भी कर लिए हैं। इस योजना में इनके सजाने-संवारने पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी (एसएलटीसी) की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों की कॉलोनियों के पुराने पार्कों को चिह्नित किया है।

इसमें चंद्रिका नगर कॉलोनी पार्क, रत्नाकर पार्क, अशोक विहार कॉलोनी पार्क पहड़िया, नाटी इमली पार्क, तिलभांडेश्वर पार्क, सुंदरपुर पार्क और संजय नगर कॉलोनी पार्क संवारे जाएंगे। इसमें पार्क तक सड़क के साथ ही अंदर पाथवे, लाइटिंग, बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही हरियाली के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि इसका टेंडर हो चुका है। एसएलटीसी से निर्माण की स्वीकृति मिलते ही काम प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर के अन्य बदहाल पार्कों को भी संवारने के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें