फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी के नए जिला जज होंगे संजीव पांडेय, अधिवक्ताओं ने कहा- अब ज्ञानवापी समेत सभी मसलों पर होगी सुनवाई

Wed, 10 Apr 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एक फरवरी से वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त चल रहा था। ऐसे में ज्ञानवापी से जुड़े मामलों समेत अन्य महत्वपूर्ण मसलों की सुनवाई बाधित हो रही थी। अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति हो गई है।
विज्ञापन
संजीव पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय होंगे। इससे पहले वह बागपत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से वाराणसी में नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति की जानकारी दी गई है।

इससे पहले गत एक फरवरी से वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त चल रहा था। 31 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश रिटायर हुए थे।
विज्ञापन


नए जिला जज की नियुक्ति पर वाराणसी के सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अब ज्ञानवापी सहित अन्य महत्वपूर्ण मसलों की सुनवाई के साथ ही अब तक बाधित न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों को भी गति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें