फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सानिया प्राचार्य व उप प्राचार्य बनी रितु

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत कक्षा 12 की छात्रा कुमारी सानिया को प्रधानाचार्य और कक्षा 11 की छात्रा कुमारी रितु को उप प्राचार्य बनाया गया। दोनों छात्राओं ने पूरे दिन अनुशासन उत्साह और निष्ठा के साथ विद्यालय का प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यभार संभाला। उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया और शिक्षकों व विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय स्तर पर लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक त्रिभुवन राम विद्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों छात्राओं को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि इस तरह की पहल से छात्र-छात्राओं में जिम्मेदारी का भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. भानु प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि प्राचार्य और उप प्राचार्य बनीं छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें