फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समृद्धि सिंह और अंश टीम गायन में रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ और सेवापुरी ब्लॉक में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें समृद्धि सिंह और अंश की टीम गायन में विजेता रही। डीडीओ विजय जायसवाल ने बताया कि 10 से 18 आयु वर्ग में 1301 बालक व 1568 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसी तरह 18 से 40 आयु वर्ग में 372 बालक व 399 बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। गायन में 633, वादन में 295, नृत्य में 1428 और नुक्कड़ नाटक में 645 प्रतिभागी शामिल हुए। सेवापुरी ब्लॉक में गायन में समृद्धि सिंह, अंश, शंकर शमी, रामेश्वर गुप्ता, कैलाश यादव राहुल पाठक, तेज बहादुर शुक्ला अदिति ग्रुप, परी ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया। वादन में उत्कर्ष कुमार, अभिषेक शर्मा आदि ने भी प्रथम पुरस्कार जीते। काशी विद्यापीठ ब्लॉक में एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। ऐसे ही शहरी क्षेत्र में विधायक दक्षिणी डा. नीलकंठ तिवारी व शहर दक्षिणी महिला मंत्री भाजपा पूजा दीक्षित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें