एसएस पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र समृद्ध सिंह का चयन नोएडा में लगने वाले यूपी अंडर-19 क्रिकेट शिविर के लिए हो गया है। समृद्ध ने चयन से पूर्व खेले गए तीन मैचों में क्रमशः 20, 43 और 28 रन बनाकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यूपी अंडर-19 क्रिकेट शिविर के लिए चुना गया। विद्यालय के एडमिन डायरेक्टर अवधेश सिंह ने बताया कि समृद्ध को खेल प्रतिभा विरासत में मिली है। उनके पिता भी रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि उनके चाचा दिवंगत विवेक सिंह ओलंपिक में खेल चुके हैं। विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर परितोष सिंह ने समृद्ध को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने समृद्ध सिंह को शुभकामनाएं दीं।