फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संपूर्णानंद विवि में छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, तीन करोड़ साठ लाख रुपये होंगे खर्च

Wed, 13 Oct 2021 10:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति की धनराशि स्वीकृत करने के लिए बुधवार को शासन को पत्र भेजा गया। शासन की ओर से मांगे गए चार बिंदुओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना जवाब बनाकर भेज दिया है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी के निर्देश और पहल पर कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने शासन को पत्र भेजा है। विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति की राशि बेहद कम होने के बारे में कुलपति ने सीएम को अवगत कराया था। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि चार दशकों से विश्वविद्यालय में बेहद कम छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है कि शासन के सहयोग से इसमें बढ़ोत्तरी हो सके।

1858 छात्रों में से मेधावी एवं अत्यन्त निर्धन 1100 छात्रों (शास्त्री 500, आचार्य 500, शोध 100) को लिखित परीक्षा के द्वारा चयन करके छात्रवृत्ति प्रदान करने की योजना विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई है। इसमें तीन करोड़ साठ लाख रुपये खर्च होंगे। वित्त समिति एवं कार्यपरिषद के निर्णयानुसार शासन से धनराशि प्राप्त होने पर प्रस्तावित छात्रवृत्ति का क्रियान्वयन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें