फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय:451 महाविद्यालयों से एक फीसदी महाविद्यालयों ने ही अपलोड किया डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में फिसड्डी हैं। देश भर के 451 महाविद्यालयों में से महज एक फीसदी ने ही पोर्टल पर डाटा अपलोड किया है। डाटा अपलोड करने के लिए अब महाविद्यालयों के पास सिर्फ 24 घंटे का ही मौका है। पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले महाविद्यालयों की मान्यता भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

कुलसचिव राकेश कुमार ने संबद्ध महाविद्यालयों को अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए पत्र भेजा है। कुलसचिव ने बताया कि महाविद्यालयों को 2022-23 का संपूर्ण विवरण अपलोड करना था। इसके लिए 14 अप्रैल तक की तारीख नियत की गई है। बावजूद इसके अभी तक महज 01 प्रतिशत महाविद्यालयों ने डाटा अपलोड किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि 14 अप्रैल तक पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दें। डाटा अपलोड नहीं करने वाले महाविद्यालयों की वित्तीय एवं मान्यता समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें