वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए मेधावियों की सूची जारी कर दी गई है। पदकों की सूची में विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दीक्षांत में साधुबेला संस्कृत महाविद्यालय के शिवम शुक्ला (आचार्य) को छह और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के अभिषेक शुक्ला (आचार्य) को छह स्वर्ण पदक मिलेंगे।
विश्वविद्यालय में 26 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के दौरान 63 मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसमें पांच पदक फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं चार अन्य पदकों के लिए 16 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधियां बांटी जाएंगी।
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। ज्ञानेंद्र मिश्र, स्मिता, शिवशंकर उपाध्याय, रामप्रवेश त्रिपाठी, आराधना पांडेय, शाश्वत निर्भय, अमित कुमार पांडेय को तीन-तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे।