फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत महाविद्यालयों में एक महीने तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन जमा होगी फीस

Fri, 10 Jul 2026 12:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: संस्कृत विवि से संबद्ध वाराणसी, आसपास के जिलों के साथ ही देशभर में 500 से ज्यादा महाविद्यालय हैं। यहां प्रवेश की प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई से शुरू होकर एक महीने तक चलेगी। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-2027 में प्रवेश की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। एक महीने तक चलने वाली प्रवेश की प्रक्रिया में प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री प्रथम समेस्टर, आचार्य प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल से दाखिला कराया जाएगा। इसके लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल भी बनाया गया है। 

विज्ञापन


संस्कृत विवि से संबद्ध वाराणसी, आसपास के जिलों के साथ ही देशभर में 500 से ज्यादा महाविद्यालय हैं। यहां प्रवेश की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से 10 अगस्त तक चलेगी। 

अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह आवेदन करते समय पोर्टल पर दिए नियम-निर्देशों को जरूर पढ़ लें। प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री प्रथम सेमेस्टर एवं आचार्य प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को अपना प्रवेशावेदनपत्र डाउनलोड करके अपने महाविद्यालय में जमा करना होगा। प्रवेश पंजीकरण के लिए 200 रुपये देना होगा। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस बारे में विस्तृत जानकारी एडमिशन पोर्टल से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें