संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री प्रथम सेमेस्टर, पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमजेएमसी) प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इसमें ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान की लिखित परीक्षा परीक्षा 5 से 8 मई तक और मौखिकी परीक्षा 9 मई को विभाग में होगी। एमजेएमसी की लिखित परीक्षा 13 मई तक करवाई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रायोगिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण की परीक्षाएं सामाजिक विज्ञान विभाग में होगी।